फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   accedant

दुद्धीचुआ के क्रशर हापर में गिरा डंपर

Mon, 03 Aug 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
accedant
एनसीएल दुद्धीचुआ के क्रशर हापर में गिरा डंफर। - फोटो : SONBHADRA
शक्तिनगर। एनसीएल की दुद्धीचुआ कोयला क्षेत्र में सोमवार को दोपहर कोयला अनलोड करते उच्च भार क्षमता का डंपर क्रशर हापर में गिर गया। हादसे की सूचना से प्रबंधन से जुड़े अफसरों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे साथी कर्मचारियों ने आपरेटर को बाहर निकाल लिया। इसके बाद डंपर (हालपैक) को बाहर निकालने की कोशिश शुरू हुई। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे हालपैक संख्या सीएन एक कोल हैंडलिंग प्लांट के पास स्थित क्रशर हापर एक में कोयला खाली करने पहुंचा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उच्च भार वहन क्षमता का डंपर क्रशर हापर में गिरकर लटक गया। सूचना पर कोल कंपनी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे साथी कर्मचारियों ने मौजूद संसाधनों से डंपर की केबिन में फंसे आपरेटर को बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि आपरेटर को हल्की चोटें आईं हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे श्रम संगठनों के नेताओं ने प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के पीके सिंह ने आरोप लगाया कि अनलोडिंग प्वाइंट्स पर बना स्टापर (ब्रेकर) क्षतिग्रस्त होने से हादसा हुआ। एनसीएल के जनसंपर्क अधिकारी राम विजय सिंह ने बताया कि अनलोडिंग के दौरान डंपर की गति अनियंत्रित हो गई थी। इसी वजह से घटना हुई। हापर में गिरे डंपर को निकाल लिया गया है। ज्ञात हो, दुद्धीचुआ खदान में दो दिनों में यह दूसरी घटना है। रविवार को हालपैक वाटर टैंकर के चपेट में आने से एनसीएल की बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई थी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के पीके सिंह ने प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए दोनों घटनाओं की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed