Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ABVP workers expressed anger over the transfer of teachers.

Sonebhadra News: शिक्षकों के स्थानांतरण पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

Wed, 10 Dec 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
ABVP workers expressed anger over the transfer of teachers.
भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज विंढमगंज में शिक्षकों की कमी है। इसके बावजूद शिक्षकों का मनमाने तरीके से स्थानांतरण कर दिया गया। इसके विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने शासन से शिक्षकों का स्थानांतरण रोकने और रिक्त पदों के सापेक्ष शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि झारखंड प्रांत की सीमा सटे क्षेत्र में भारतीय इंटर कॉलेज संचालित है। पिछड़ा एवं आदिवासी बहुल क्षेत्र का यह इकलौता अर्द्ध-वित्तपोषित इंटरमीडिएट काॅलेज है। बताया कि कभी यहां दो हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययन करते थे। पिछले 12 वर्षों में प्रबंध समिति की निष्क्रियता, प्रशासनिक उदासीनता और जर्जर भवन के कारण छात्रों की संख्या घटकर लगभग एक हजार रह गई है। शिक्षकों की भारी कमी के बावजूद अंग्रेजी के एकमात्र शिक्षक दिनेश मणि त्रिपाठी और गणित के शिक्षक चंदन प्रजापति का स्थानांतरण कर दिया गया। इससे पठन पाठन बाधित हो गया है। ज्ञापन में प्रधानाचार्य, शिक्षकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सभी रिक्त पदों पर नियमित भर्ती, नए भवन का निर्माण, विद्यालय परिसर की भूमि एवं खेल मैदान के संरक्षण और जामपानी स्थित विद्यालय भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की गई है। इस दाैरान प्रांत कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी, जिला संयोजक दुद्धी नितेश गुप्ता, तहसील संयोजक राहुल जालान, नगर मंत्री आदर्श पाठक, रजत, विवेक माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed