फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ABVP workers burnt effigy of Tamil Nadu government

तमिलनाडु सरकार का एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

Mon, 14 Feb 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
ABVP workers burnt effigy of Tamil Nadu government
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सोनभद्र के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्वर्ण जयंती (बढ़ौली) चौक पर तमिलनाडु सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई। नेतृत्व नगर मंत्री मृगांक दूबे ने किया। विभाग संयोजक शशांक मिश्रा ने बताया कि तमिलनाडु के तंजावुर में स्थित सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में छात्रा लावण्या को धर्म परिवर्तन के लिए स्कूल प्रशासन की तरफ से दबाव बनाया गया। इससे उसे आत्महत्या करनी पड़ी। जिला संयोजक सौरभ चतुर्वेदी, छात्रसंघ अध्यक्ष कुंवर चौबे ने कहा कि तमिलनाडु में प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी को तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया। तमिलनाडु सरकार की इस तानाशाही रवैया के विरोध में कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी किए। इस मौके पर अमन राज, आशुतोष मोदनवाल, राहुल जालान, सत्यम शुक्ला, सक्षम जालान, गोलू यादव, रितेश मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed