फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   aasha bahu, aanganabaadee kaaryakarta bhee nahin lad paenge

पंचायत चुनाव: आशा बहु, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी नहीं लड़ पाएंगे

Mon, 12 Apr 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
aasha bahu, aanganabaadee kaaryakarta bhee nahin lad paenge
पंचायत चुनाव: आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी नहीं लड़ पाएंगे
विज्ञापन

कोषागार से सैलरी प्राप्त करने वाले शासकीय कर्मी नहीं लड़ सकेंगे
आयोग ने कौन-कौन लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव, स्थिति की साफ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। निर्वाचन आयोग ने पंचयात चुनाव में कौन-कौन लोग लड़ सकते है, इसकी स्थिति साफ कर दिया है। आयोग ने कोषागार से जिन शासकीय कर्मियों की सैलेरी जारी होती है उन सभी कर्मियों के चुनाव लडने पर रोक लगा दी है। इनके अलावा किसान मित्र, शिक्षा मित्र, ग्राम रोजगार सेवक, आशा बहु, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत अन्य मानदेय कर्मी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

जिले में पंचायत चुनाव के लिए तिथि की घोषणा होने के बाद संभावित उम्मीदवारों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दी है। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि कोषागार से जिन कर्मियों को सैलरी दी जाती है, वे कर्मी पंचायत चुनाव में किसी पद पर नहीं लड़ सकते हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि मानदेय प्राप्त करने वाले ऐसे पद धारक जिनका उत्तर प्रदेश राज्य विधान मंडल (अनर्हता निवारण) अधिनियम 1971 में नहीं है यानी आगंनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, किसान मित्र, शिक्षा मित्र, ग्राम रोजगार सेवक आदि संयुक्त प्रांत पंचायत राज अधिनियम के प्रावधानुसार तथा यूपी के क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत अधिनियम 1961 की धारा 13 (क) के अधीन पंचायत चुनाव तथा क्षेत्र व जिला पंचायत का चुनाव नहीं लड़ सकते है। उन्होंने बताया कि कोई भी शासकीय कर्मचारी चुनाव नहीं लड़ सकता है। आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष ढंग से ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed