फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A youth was arrested with nine stolen mobile phones

Sonebhadra News: चोरी के नौ मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 07 Sep 2024 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
A youth was arrested with nine stolen mobile phones
अनपरा। अनपरा पुलिस ने गत दिनों मोबाइल की दुकान में चोरी की घटना में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का 9 मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन


डिबुलगंज निवासी प्रिंस गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि एक सितंबर की दोपहर वह अपने घर के बरामदे में मोबाइल चार्ज में लगाकर काम करने लगा। कुछ देर बाद आया तो फोन गायब था। फोन करने पर नंबर बंद बता रहा था। पड़ोसियाें से पूछने पर पता चला कि धरिकार बस्ती का बब्बी धरिकार घर के आसपास घूम रहा था।
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ममुआर तिराहे पर बब्बी धरिकार को घेरकर पकड़ लिया। उसके पास से गत रविवार को चोरी की मोबाइल बरामद हुआ। अनपरा प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि पूछताछ में उसके पास से चोरी के आठ अन्य मोबाइल फोन भी बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत तीन लाख रुपये है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed