{"_id":"5ec550848ebc3e90a40791e1","slug":"a-youngman-died-in-accident-two-other-injured-sonbhadra-news-vns525886097","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की चपेट में आने से युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर की चपेट में आने से युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में बुधवार को दोपहर में एक टैंकर की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 112 डायल पुलिस ने सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिकी उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हथवानी निवासी युवक की मौत हो गई।
तीन दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर रेणुकूट की तरफ से रजखड़ की ओर आ रहे थे। इस बीच रास्ते में जब वह कटौली पहुंचे थे कि सामने से आ रहे टैंकर से टक्कर लग गई। इस हादसे में तीनों युवक बृजेश (20)पुत्र सूरजमन कटौन्धी ,अजय (21)पुत्र नंदू हथवानी ,प्रदीप (23) पुत्र कुंवर प्रसाद निवासी करहिया गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी दुद्धी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल पहुंचने पर हादसे में घायल अजय की मौत हो गयी। वहीँ अन्य दोनों युवकों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।