Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A young man was hit by a coal laden goods train

Sonebhadra News: कोयला लदी मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, पैर कटा, हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर किया गया

Sat, 19 Apr 2025 11:39 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 19 Apr 2025 11:39 AM IST
सार

धनौरा गांव में कोयला लदी मालगाड़ी के चपेट में आने से युवक बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दाहिना पैर कट गया और हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
A young man was hit by a coal laden goods train
युवक को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव स्थित रेलवे गेट संख्या 62 के समीप शनिवार सुबह एक युवक कोयला लदी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में युवक का दाहिना पैर कट गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हालत नाजुक होने के कारण वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे गढ़वा रोड से चोपन की ओर जा रही कोयला लदी मालगाड़ी को सिग्नल न मिलने के कारण दुद्धी नगर स्टेशन के पहले धनौरा गांव के पास रोक दिया गया था। इस दौरान कुछ ग्रामीण मालगाड़ी पर चढ़कर कोयला उतारने लगे। इसी बीच ट्रेन को सिग्नल मिलते ही अचानक गति मिल गई।
विज्ञापन


इसी अफरा-तफरी में शिवपूजन (20 ) पुत्र शत्रु निवासी धनौरा, का पैर फिसल गया और ट्रेन के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसका दाहिना पैर पूरी तरह से कट गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां डॉक्टर राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर बताते हुए उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed