{"_id":"68b73630dffe63f4ff02f529","slug":"a-young-man-was-found-dead-in-the-room-his-brother-and-mother-had-died-3-months-ago-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-133710-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कमरे में मृत मिला युवक, 3 महीने पहले भाई व मां की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कमरे में मृत मिला युवक, 3 महीने पहले भाई व मां की हुई थी मौत
विज्ञापन
सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के भवानीपुर गांव के मृतक-विजय यादव(फाइल फोटो)स्रोत परिजन
मधुपुर। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के भवानीपुर गांव में मंगलवार को विजय यादव (30) की मौत हो गई। कमरे में उसका शव मिला है। करीब साढ़े तीन महीने पहले पीएसी में तैनात उसके बड़े भाई अजय यादव की मौत हुई थी।
इसके कुछ दिनों बाद ही मां प्रतिमा देवी का बीमारी से निधन हो गया था। इससे विजय परेशान रहता था। महज कुछ महीने में परिवार में तीन लोगों की मौत से लोग सकते में हैं।
धर्मराज यादव का पुत्र विजय यादव (30) मंगलवार की दोपहर अपने कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पिता ने सोचा कि वह सो रहा होगा। काफी देर बाद किसी काम से आवाज लगाने लगे तो कोई उत्तर नहीं मिला। दरवाजा खटखटाते हुए आवाज देने लगे।
विज्ञापन
काफी आवाज लगाने के बाद दरवाजे को तोड़ा गया तो अंदर विजय मृत हाल में मिला। बीते 20 मई को पीएसी प्रयागराज में तैनात बड़े भाई अजय यादव की भी अचानक मौत हुई थी।
इसके कुछ दिनों बाद मां प्रतिमा की भी मृत्यु हो गई। साढ़े तीन माह में तीन मौत के बाद मोहल्ले का माहौल गमगीन हो गया। कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।