{"_id":"670991325887a0ac74036034","slug":"a-young-man-setting-up-a-tent-for-bhandara-died-due-to-electric-shock-another-seriously-injured-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-119150-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: भंडारे के लिए टेंट लगा रहे युवक की करंट से मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: भंडारे के लिए टेंट लगा रहे युवक की करंट से मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के चकचपकी हनुमान मंदिर पर भंडारे के लिए शुक्रवार को टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
चकचपकी गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में नवरात्र की नवमी पर भंडारे का आयोजन होता है। शुक्रवार को इसके लिए टेंट लगाया जा रहा था। इस दौरान टेंट का पाइप पास से गुजरे तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसमें करंट उतर गया। करंट लगने से चकचपकी निवासी अभिषेक (18) और चपकी महुअरिया निवासी बृजेश कुमार (18) गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को बभनी सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक बृजेश का उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि अस्पताल के मेमो के आधार पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजकर कार्रवाई की जा रही है।
पैर फिसलने से बाउली में गिरा बालक, डूबने से मौत
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के महांव गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम बाउली में डूबने से दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह शौच के लिए घर के पास बाउली की ओर गया था। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
महांव गांव निवासी भोला धरकार का पुत्र सूरज (10) बृहस्पतिवार शाम घर से 500 मीटर दूर शौच करने के लिए एक बाउली के पास गया था। इसी दौरान किसी तरह उसका पैर फिसल गया और वह बाउली में गिर गया। आसपास के ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और सूरज को बाहर निकाला, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूरज दो भाइयों में बड़ा था। घटना की सूचना पाकर पहुंचे शिवद्वार चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने परिजनों से जानकारी ली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।