{"_id":"69bd8accf2f0997bc20b91c3","slug":"a-young-man-died-after-being-electrocuted-by-a-live-wire-and-his-body-was-thrown-into-a-well-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-143619-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तार से करंट लगने से युवक की हुई मौत तो कुएं में फेंक दिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तार से करंट लगने से युवक की हुई मौत तो कुएं में फेंक दिया शव
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में गढ़वा थाना क्षेत्र के लमसरई गांव से 20 दिन से लापता युवक अतुल मिश्रा (36) का शव कुएं में पड़ा पाया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया तो ऐसी कहानी सामने आई कि हर कोई चौंक उठा। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जंगली जानवरों के शिकार के लिए नंगा तार बिछाया गया था। उसमें दौड़ते करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई थी। घटना को छुपाने के लिए शव कुएं में फेंक दिया गया था।
पुलिस के मुताबिक अतुल मिश्रा (36) पुत्र रामकृष्ण मिश्रा निवासी लमसरई बीते 28 फरवरी से लापता था। परिजनों ने एक मार्च 2026 को गढ़वा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस लगातार युवक की तलाश कर रही थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इसी बीच ग्रामीणों के बीच चल रही चर्चाओं और संदेह के आधार पर जांच तेज की गई। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चितरंगी राहुल कुमार सैयाम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित हुई जिसमें निरीक्षक सुधेश तिवारी, अनिल पटेल, महिला निरीक्षक आराधना सिंह परिहार सहित अन्य को शामिल किया गया।पुलिस ने संदेह के आधार पर रामविलास साकेत, कन्हैया साकेत (निवासी डीघवार) और अवधलाल उर्फ फोड़े साकेत निवासी नेवारी, थाना जुगैल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपियों ने जानवरों के शिकार के लिए हाई वोल्टेज करंट वाली लाइन में कटिया लगाकर नंगा तार बिछाया था। उसी दौरान युवक शौच के लिए खेत की तरफ गया जहां बिछाए गए तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। घटना का पता किसी को न चले इसके लिए शव कुएं में फेंक दिया गया।