{"_id":"60d769e48ebc3e3bbb4bb109","slug":"a-yoga-teacher-is-a-must-in-every-home-achal-harimurthy-sonbhadra-news-vns5971149197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर में एक योग शिक्षक जरुरी: अचल हरिमूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर में एक योग शिक्षक जरुरी: अचल हरिमूर्ति
विज्ञापन
पतंजलि योग समिति के पूर्व सह राज्य प्रभारी अचल हरिमूर्ति ने शनिवार को सोनभद्र बार सभागार में योग साधकों और पदाधिकारियों को योगाभ्यास कराया। योग से होने वाले लाभ भी बताए। कहा कि वर्तमान में हर घर में एक योग शिक्षक जरूरी है ताकि प्रत्येक परिवार योग के सहारे स्वस्थ रहे।
कहा कि कोरोना काल में जो व्यक्ति नियमित योगाभ्यास करता रहा है, वह कभी भी बीमार नहीं हुआ है। कोरोना संक्रमण काल से बचने के लिए मात्र एक ही विकल्प है आप नियमित योगाभ्यास करते रहें। आप स्वयं भी करें अपने परिवार व बच्चों को भी नियमित योगाभ्यास का अभ्यास डालें। यह तभी संभव है जब प्रत्येक घर में कम से कम एक योग शिक्षक होगा। कहा कि सभी पदाधिकारी एक राय होकर 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ कर अधिक से अधिक सहयोग शिक्षक बनाएं, ताकि वह योग शिक्षक बनकर गांव-गांव जाकर योग की अलख जगाएं और योग के माध्यम से लोगों को निरोग बना सकें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश यादव रहे। इस मौके पर पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील चौबे, किसान सेवा समिति के जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय, योगी संकट मोचन, हरिप्रसाद यादव, बलदाऊ श्रीवास्तव, गोपाल दास केशरी, अमरेश चंद्र त्रिपाठी, चंद्र बहादुर सिंह, रूप नारायण सिंह, वीरेंद्र कुमार चौबे, शिव जी राय, राजेश कुमार पाठक, विनोद कुमार मिश्रा, मिठाई लाल सोनी, दीपक कुमार सोनी, दीपक कुमार केसरी आदि रहे। अध्यक्षता सुनील कुमार श्रीवास्तव और सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी व संचालन किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी अरुण कुमार ने किया।