{"_id":"68fe764c50df5d48740d9d0a","slug":"a-woman-was-dragged-from-the-road-and-raped-in-a-field-a-case-was-registered-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-136428-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रास्ते से महिला को खींच कर खेत में दुष्कर्म किया, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रास्ते से महिला को खींच कर खेत में दुष्कर्म किया, केस दर्ज
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में घर जा रही महिला को रास्ते से खींचकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शनिवार की शाम को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
रविवार को दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि वह शुक्रवार की रात पड़ोस में आयोजित छठी के कार्यक्रम में गई थी। वहां से रात करीब 11 बजे वह अपने घर लौट रही थी।
रास्ते में दूसरे गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और जबरन खींच कर खेत में ले गया। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने घर घर पहुंचकर उसने परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी। शनिवार को बभनी थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया।
प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि सुनील कुमार निवासी अरझट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।