Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A soldier died in Prayagraj, he was married four months ago

Sonebhadra News: प्रयागराज में सिपाही की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी

Sun, 20 Apr 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
A soldier died in Prayagraj, he was married four months ago
राॅबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी सिपाही अजय कुमार यादव की प्रयागराज में शनिवार काे मौत हो गई। वह अपने आवास से ड्यूटी के लिए पहुंचे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घर वाले प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

धर्मराज यादव के पुत्र अजय कुमार यादव (29) वर्ष 2022 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। गत 10 दिसंबर को वाराणसी की प्रिया यादव से उनकी शादी हुई थी। पत्नी के साथ वह इस समय प्रयागराज में ही रह रहे थे। उनकी ड्यूटी प्रयागराज एयरपोर्ट पर लगी थी।
विज्ञापन

शनिवार को घर से तैयार होकर ड्यूटी के लिए निकले। वहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही तबीयत खराब हो गई। एयरपोर्ट पर तैनात कर्मियों ने अन्य लोगों की मदद उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां मृत्यु हो गई। यह खबर सुनकर मां प्रतिमा देवी, दादी, भाई विजय कुमार और चाचा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed