फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A silent march was taken out to protest against the terrorist attack

Sonebhadra News: आतंकी हमले के विरोध में मौन पदयात्रा निकाली

Sat, 26 Apr 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
A silent march was taken out to protest against the terrorist attack
डाला/ओबरा। पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए डाला एवं ओबरा में शोकसभा आयोजित हुई। इसके अलावा मौन पदयात्रा निकाली गई। दो मिनट का मौन रखकर हमले में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए डाला स्थित शहीद स्थल पर बृहस्पतिवार की देर शाम को युवाओं ने शोकसभा की। युवाओं ने कैंडल जलाकर मौन पदयात्रा की। यह पदयात्रा डाला बाजार होते हुए फिर शहीद स्थल तक पहुंची। इसमें निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर सुधीर पाठक उर्फ मोनू धर्मवीर, करन, राजा, मुकेश, राज कुमार, राजा, बृजकिशोर रहे। ओबरा में भाजपा ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जयसवाल की अध्यक्षता में सुभाष तिराहे पर
विज्ञापन

पुतला फूंककर आतंकवादी हमले का विरोध किया गया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। साथ ही कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। मंडल अध्यक्ष ने मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय की मांग की। इस दौरान रंजना सिंह, बृजेश पांडेय, विशाल गुप्ता, महेश जायसवाल, आशीष तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाली जन आक्रोश रैली
म्योरपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ शुक्रवार को जन आक्रोश रैली निकाली गई। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की तरफ संचालित आईवीडी म्योरपुर सेंटर की तरफ से रैली निकाली गई। इसमें अमरकेश सिंह, दिनेश गुप्ता, लालता प्रसाद जायसवाल, गगन कुमार, नीतेश कुमार शामिल रहे। इसके बाद भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed