{"_id":"68979e9d682f13b40f054278","slug":"a-married-woman-who-came-to-celebrate-rakshabandhan-committed-suicide-by-hanging-herself-sonbhadra-news-c-194-1-son1010-132476-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रक्षाबंधन मनाने आई विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रक्षाबंधन मनाने आई विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव में रक्षाबंधन पर मायके आई विवाहिता चंपा कुमारी (19) ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर में बड़ेर के सहारे लटकता मिला। घटना से पहले पति से उसका विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुपाचुआ गांव निवासी चंपा की शादी छत्तीसगढ़ के बसंतपुर थाना क्षेत्र के फुलीडूमर गांव निवासी प्रीतम सिंह से हुई थी। रक्षाबंधन मनाने के लिए चंपा अपने पति के साथ मायके आई थी। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे चंपा को छोड़कर प्रीतम अपने गांव जा रहा था। चंपा रोक रही थी। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। प्रीतम के जाने के कुछ देर बाद ही चंपा ने दुपट्टे के सहारे बड़ेर से फंदा लगा लिया।
आनन-फानन घरवालों ने उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चचेरे भाई विपिन राम ने बताया कि पति से झगड़े के बाद चंपा ने जान दे दी। उसने घटना की सूचना म्योरपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने बताया कि विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।