फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A man carrying a reward of Rs 10,000 escaped the police and reached the court.

Sonebhadra News: पुलिस को चकमा देकर अदालत पहुंचा 10 हजार का इनामी

Sat, 08 Nov 2025 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
A man carrying a reward of Rs 10,000 escaped the police and reached the court.
सोनभद्र। दुष्कर्म, अपहरण, रंगदारी मांगने जैसे अपराधों में नामजद 10 हजार के इनामी बदमाश ने पुलिस को चकमा देते हुए शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी के कचहरी पहुंचने की सूचना पर पुलिस हलकान रही। आरोपी ने जमानत का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दुद्धी निवासी राजा सिंह उर्फ राजा बाबू का नाम अपराध में पहली बार तब सामने आया, जब 16 मई 2022 को चौकी प्रभारी रेणुकूट शिवकुमार सिंह ने मुर्धवा तिराहे से उसे चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। 15 अप्रैल 2024 पिपरी थाने में दूसरा केस दर्ज किया गया। इस मामले में हिंडाल्को काॅलोनी निवासी कुसुम पांडेय ने राजा सिंह पर पति बृजेश कुमार पांडेय को तिलकोत्सव के बहाने दुद्धी बुलाकर अपहरण का आरोप लगाया गया था। भाजपा नेता शंभू खरवार ने तहसील में जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए जाने पर 10 हजार रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन

अगस्त 2025 में दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजने और ऑनलाइन काल कर अश्लील शब्द कहने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दर्ज किया गया। इसके बाद एक अन्य मामले में युवती ने राजा और उसके भाई पर दुष्कर्म, विरोध पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। कई बार वारंट जारी होने, कुर्की नोटिस चस्पा के बाद भी दोनों भाइयों के पुलिस या न्यायालय में आत्मसमर्पण न करने, फरारी को देखते हुए जुलाई में राजा और उसके भाई शिव को भगोड़ा घोषित करते हुए चार्जशीट न्यायालय में भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत 11 जुलाई को दुद्धी के तत्कालीन कोतवाल मनोज सिंह ने इसे लेकर अलग से एक केस भी दर्ज कराया गया। उसके अपराध की गंभीरता और उसकी फरारी को देखते हुए तत्कालीन एसपी अशोक कुमार मीणा ने गत 15 सितंबर को उस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। बावजूद आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देता रहा और सीजीएम न्यायालय में अधिवक्ता के जरिए जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने उसकी अर्जी खारिज दी और उसे जिला कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed