{"_id":"620be5e3cddd33068f3dbdc8","slug":"a-little-carelessness-will-make-this-season-sick-sonbhadra-news-vns6387859200","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा सी लापरवाही में बीमार कर देगा यह मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा सी लापरवाही में बीमार कर देगा यह मौसम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। इन दिनों मौसम में बदलाव हो रहा है। सुबह और शाम में ठंड तो दोपहर में तेज धूप निकल रही है। मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव से सर्दी-खांसी, बुखार से जुड़े मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में डॉक्टरों की ओर से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
अब आधी फरवरी बीत चुकी हैं। मौसम भी तेजी से करवट ले रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास हो रहा है तो वहीं दिन में तेज धूप गरमाहट का अहसास करा रही है। इस बदलाव के कारण लोगों में सर्दी-खांसी, जुखाम बुखार के मामले अधिक आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिला संयुक्त चिकित्सालय में इन दिनों आने वाले मरीजों में सबसे अधिक संख्या ठंड से जुड़े मामलों की है। लोग खांसी जुखाम से पीड़ित हैं। यहां बच्चे भी इसी समस्या से शिकार होकर पहुंच रहे हैं। वहीं डॉक्टरों के अनुसार इस मौसम में हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ दिनों तक मौसम और सेहत को लेकर बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है।
मौसम में बदलाव से बीमारियां बढ़ती हैं। ऐसे में जरूरी है कि जब भी घर से बाहर जाएं, उनी कपड़े जरूर पहनें। हाथों में दस्ताना और टोपी जरूर पहनें। गंदगी से बचें हाथों को भी समय-समय पर धोते रहें। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी और खट्टे फलों के सेवन को बढ़ावा दें। केले व अन्य ठंडी वस्तुओं के सेवन से कुछ दिनों तक खुद को दूर रखें। वहीं बच्चों के गीले कपड़े को समय से बदलते रहें। -डॉ. एसएस पांडेय, वरिष्ठ फिजिशियन जिला अस्पताल।
विज्ञापन
कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को मौसमी बदलाव के कारण बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जब भी बाहर निकले तो मोटे कपड़े पहनें। गर्म पानी का सेवन करें। सबसे अधिक खतरा छोटे बच्चों पर होता है। उन्हें हवा में तेल मालिश न करें। इम्यूनिटी बढ़ाने वाले सब्जियों और फलों का सेवन करें। ठंडे खाद्य प्रदार्थों के सेवन से परहेज करें। बुजुर्ग भी अच्छी सेहत के लिए औषधीय काढ़े का रोजाना सेवन करें। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी। - डॉ. मंसूर अहमद, फिजिशियन।