{"_id":"672a47a7f8f0b8312405bed7","slug":"a-glimpse-of-tribal-culture-was-seen-in-the-fair-the-five-day-fair-going-on-in-chichlik-of-manchi-concluded-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: सांसद रवि किशन ने संभाला मंच, मांची के चिचलिक में चल रहे पांच दिवसीय मेले का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: सांसद रवि किशन ने संभाला मंच, मांची के चिचलिक में चल रहे पांच दिवसीय मेले का समापन
Tue, 05 Nov 2024 09:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 05 Nov 2024 09:58 PM IST
सार
सोनभद्र में पांच दिवसीय आदिवासी मेले का समापन हुआ। अंतिम दिन गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने भी मेले में हिस्सा लिया। रवि किशन ने मंच से समा बांधा और लोग उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
मंच पर मौजूद सांसद रवि किशन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सोनभद्र स्थित वैनी नगवां ब्लॉक के चिचलिक गांव में आयोजित पांच दिवसीय आदिवासी मेले का मंगलवार को समापन हुआ। मेले में कलाकारों ने लोकनृत्य और आदिवासी संस्कृति की झलक पेश की। अंतिम दिन गोरखपुर सांसद रवि किशन ने भी मेले में हिस्सा लिया। भोजपुरी गीतों से लोगों का मन मोहा। उन्होंने आदिवासी संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया। चिचलिक गांव में दिवाली के दूसरे दिन से मेले की शुरुआत होती है। पांच दिन तक आदिवासियों की ओर से विभिन्न तरीकों के परंपरागत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कलाकारों ने मानर की धुन पर करमा, शैला नृत्य की प्रस्तुति की।
विज्ञापन
इस मौके पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जहां उन्होने आदिवासियों के उत्थान के लिए मेले को आवश्यक बनाया। आदिवासी हस्तशिल्प, हथकरघा, पेंटिंग, आभूषण, बेंत और बांस, मिट्टी के बर्तन, भोजन और प्राकृतिक उत्पाद, उपहार और वर्गीकरण, जनजातीय व्यंजन का स्टॉल भी लगाया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि गोरखपुर सांसद व भोजपुरी कलाकार रवि किशन रहे। उन्होंने भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति दी तो आदिवासी कला को भी सराहा। कहा कि वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों के उत्थान और सांस्कृतिक विकास के लिए सरकार काम कर रही है। तमाम योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। इससे जुड़कर लाभ उठाएं।
विज्ञापन