{"_id":"67fd485215a0a8ce31000ab9","slug":"a-five-km-long-traffic-jam-occurred-due-to-vehicles-laden-with-ash-breaking-down-in-the-middle-of-the-road-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-126927-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बीच सड़क पर खराब हुए राख लदे वाहनों से लगा पांच किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बीच सड़क पर खराब हुए राख लदे वाहनों से लगा पांच किमी लंबा जाम
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र में रेणुकूट-अनपरा मार्ग पर सोमवार को फिर पांच किमी लंबा जाम लग गया। भोर में शुरू हुआ जाम सुबह तक रेणुकूट मुख्य बाजार तक पहुंच गया। रेणुकूट से पिपरी और अनपरा का जो सफर कुछ मिनटों का है, उसमें घंटों का समय लगा।
इस मार्ग पर ओवरलोड राख लदे वाहनों के बिगड़ने से आए दिन जाम की समस्या रहती है। सोमवार की भोर में भी ओवरलोड राख लदे चार वाहन रिहंद बांध, वनदेवी मंदिर सहित अन्य जगह खराब हो गए। इससे लगभग 5 किमी लंबा जाम लग गया।
रेणुकूट रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की ट्रेन भी छूट गई, जिससे उन्हें अपनी आगे की यात्रा स्थगित करनी पड़ी। कुछ लोग तो बस से ही आगे की ओर गए। जाम में फंसने से कुआरी, मकरा, असनहर, पाटी, बेलवादह की ओर से आने वाले श्रमिकों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
समय से ड्यूटी पर न पहुंचने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। सूचना पर एसओ नागेश सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और जाम हटाने में लग गए। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद धीरे-धीरे गाड़ियां आगे बढ़नी शुरू हुईं, मगर लंबा जाम होने की वजह से दोपहर 12 बजे तक आवागमन प्रभावित रहा।