फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A fisherman who went into a reservoir to catch fish died by drowning

Sonebhadra News: मछली पकड़ने जलाशय में उतरे मछुआरे की डूबने से मौत

Sun, 23 Mar 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
A fisherman who went into a reservoir to catch fish died by drowning
मछली पकड़ने के लिए जलाशय में उतरे मछुआरे की डूबने से मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह रिहंद जलाशय के कोटा तट पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों व स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकलवा पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

कोटा गांव निवासी राजू (45) काफी दिनों से जलाशय से मछली पकड़ने का कार्य करता था। इसी कार्य से उसके परिवार की आजीविका चलती थी। शनिवार की सुबह वह ट्यूब के सहारे जलाशय में पहले से फैलाई गई जाल को समेटने उतरा था। इसी दौरान वह डूब गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी जलाशय में मौजूद मछुआरों से मिली। इसके बाद पुलिस पहुंची और शव को जलाशय से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed