फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A dead body of a youth found hanging from a tree in the forest

जंगल में पेड़ से लटकते मिली युवक की लाश

Sat, 13 Jun 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
A dead body of a youth found hanging from a tree in the forest
शाहगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुअरिया जंगल में शनिवार की सुबह एक आदिवासी युवक का शव पेड़ की डाल से लटकते मिला। मृतक की शिनाख्त फरेश बैगा ( 45) के रूप में हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मान रही है। जिला अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

शाहगंज एसओ भुवनेश्वर पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को फरेश बैगा ( 45) पुत्र भैरो बैगा निवासी महुअरिया ने अपनी पत्नी से मामूली कहासुनी में विवाद कर लिया था। इसके बाद शनिवार की सुबह लगभग छह बजे वह नित्य क्रिया के लिए निकला था। कुछ देर बाद गांव के कुछ लोगों ने महुअरिया जंगल में नाले के किनारे एक पेड़ की डाल से लटकते हुए उसका शव देखा। यह खबर जैसे ही गांव में पहुंची हड़कंप मच गया। चौकीदार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि शव का पीएम करवा कर घरवालों को सौंप दिया गया। जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या करने की बात सामने आई है। लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। मृतक के घरवालों की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed