फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A daughter was born at night, the father died in an accident in the morning

Sonebhadra News: रात में बेटी ने लिया जन्म, सुबह हादसे में पिता की मौत

Mon, 25 Nov 2024 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
A daughter was born at night, the father died in an accident in the morning
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रासपहरी गांव में बेकाबू वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसकी बहन भी गंभीर रूप से घायल हुई। म्योरपुर सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भिजवाया गया।
विज्ञापन

सागोबांध के जिगन टोला निवासी सुरेश (25) की पत्नी फूलमति ने रविवार की रात म्योरपुर सीएचसी पर बेटी को जन्म दिया था। पत्नी के प्रसव के बाद सुरेश सोमवार की सुबह गांव गया। वहां से खाना के साथ ही अन्य जरूरी सामान लेकर सीएचसी लौटा। इसके बाद बाइक से दुद्धी स्थित कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली अपनी बहन को लेने चला गया।
विज्ञापन

बहन अनीता को लेकर लौटते समय रासपहरी में अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। अनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसे म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया। वहां उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। म्योरपुर सीएचसी में भर्ती उसकी पत्नी फूलमति का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन पहली बेटी के जन्म को लेकर काफी खुश थे, लेकिन उनकी खुशियां मातम में बदल गई। पत्नी फूलमति ने बताया कि उनका विवाह इसी वर्ष हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed