फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A child's capability is not determined by grades; always stay positive.

Sonebhadra News: अंकों से नहीं तय होती किसी बच्चे की काबिलियत, हमेशा सकारात्मक रहें

Fri, 01 May 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A child's capability is not determined by grades; always stay positive.
रॉबर्ट्सगंज पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज में अमर उजाला की ओर से नई दिशा कार्यक्रम में शामि - फोटो : परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।
सोनभद्र। प्रतिस्पर्धा हर क्षेत्र में है, लेकिन इसमें आगे वही निकलता है, जिसके पास काबिलियत होती है। काबिलियत मेहनत से आती है, सिर्फ अच्छे अंकों से नहीं। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।
विज्ञापन

हमेशा सकारात्मक रहें। यह कहना था राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी का। वह अमर उजाला के नई दिशा: भविष्य की ओर पहला कदम कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज के सभागार में लगभग 250 छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने छात्राओं को सफलता के टिप्स दिए। कहा कि हर अभिभावक अपने बच्चे को आगे बढते देखना चाहता है और इसीलिए उस पर अपनी अपेक्षाओं का बोझ थोप देता है। यह सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक और बच्चों में नियमित संवाद जरूरी है। हर बच्चे की अपनी खूबी है। उसे पहचानें और उसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दें। कहा कि पढ़ाई के साथ आध्यात्म पर भी जोर दें। इससे मन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। गीता के श्लोक का उदाहरण देते हुए कहा कि कर्म करना हमारा काम है। बस हमें यह प्रयास करना चाहिए कि इसमें हमारी ओर से कोई कोताही न हो।
पूरे मन से प्रयास करें तो इसके अच्छे परिणाम आएंगे। वह भले ही ज्यादा अंक के रूप में न हो, लेकिन जीवन की सफलता के रूप में जरूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed