फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A child was swept away while crossing a swollen drain.

Sonebhadra News: उफनाए नाले को पार करने में बालक बहा

Tue, 01 Sep 2026 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
A child was swept away while crossing a swollen drain.
शाहगंज थाना क्षेत्र के बराक गांव में नाला में बालक के बहने के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग। जागरूक
बराक गांव में मंगलवार को उफनाया नाला पार करते समय शिवम सोनकर (9) बह गया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बराक गांव और सठही गांव के बाॅर्डर पर पहाड़ी नाले के ऊपर रपटा बना हुआ है। भारी बारिश के चलते रपटे के ऊपर से तेज पानी बह रहा था। बताते हैं कि सुबह करीब नौ बजे सठही गांव निवासी पिंटू सोनकर का पुत्र शिवम (9) तेज बहाव वाले पानी में से रपटे वाली सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वह तेज बहाव में फंसकर बहने लगा। शिवम को बचाने के लिए गांव वाले तत्काल नाले में कूदे, लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना पाकर शाहगंज चौकी इंचार्ज राहुल पांडेय मौके पर पहुंचे। चोपन से गोताखोर को बुलवाया गया। काफी मशक्कत के बाद तीन बजे के करीब नाले से पचास मीटर दूर शव मिला। एसओ मानवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed