फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A case will be filed against the candidates who took out the procession

जुलूस निकालने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

Thu, 15 Apr 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
A case will be filed against the candidates who took out the procession
सोनभद्र। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पंचायत चुनाव कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन स्थलों के दो सौ मीटर की परिधि के बाहर उम्मीदवारों के साथ आने वालों को रोकने का निर्देश दिया है। उम्मीदवार और उनके प्रस्तावक या एक अन्य व्यक्ति ही नामांकन स्थल पर जाएंगे। डीएम ने सभी तरह के जुलूस पर रोक लगा दी है। रोक के बाद भी अगर कोई उम्मीदवार जुलूस की शक्ल मेें नामांकन करने के लिए पहुंचा तो उसके और समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए वाहनों को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 629 ग्राम पंचायतों में प्रधान, 7767 ग्राम पंचायत सदस्य, 31 जिला पंचायत सदस्य और 781 क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव होगा। जीत के लिए संभावित उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं प्रशासन ने भी नामांकन, चुनाव और मतगणना कराने को लेकर कमर कस लिया है। 17 और 18 अप्रैल को कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों का नामांकन होगा। वहीं घोरावल विकास खंड परिसर, जन सेवा इंटर कॉलेज फुलवारी करमा, राबर्ट्सगंज, चतरा, नगवां, चोपन, दुद्वी, बभनी, म्योरपुर विकास खंड परिसर और सुग्रीव साहू राम नरेश महाविद्यालय मोहिददीनपुर कोन में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार नामांकन करेंगे। 19 और 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 अप्रैल को नामांकन वापसी और प्रतीक चिन्ह आवंटित किया जाएगा। 29 को चुनाव होगा और दो मई को वोटों की गिनती होगी। सभी नामांकन स्थलों पर बैरिकेडिंग का कार्य अंतिम चरण में है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उम्मीदवारों को नामांकन करना होगा। अपर जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय योगेंद्र बहादुर सिंह ने नामांकन प्रस्तुत करने आने वाले व्यक्तियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मास्क के बिना रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में धारा 144 लागू होने और कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जुलूस और रैली पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। फिर भी अगर कोई उम्मीदवार समर्थकों के साथ जुलूस निकाल कर नामांकन करने के लिए पहुंचा तो उसके खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज कराते हुए अन्य कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेंद्र बहादु सिंह, अपर जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी जिला निर्वाचन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed