फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A bus full of passengers and a coal laden truck collided, nine injured

Sonebhadra News: सवारियों से भरी बस और कोयला लदी ट्रक में टक्कर, नौ घायल

Tue, 11 Jun 2024 03:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
A bus full of passengers and a coal laden truck collided, nine injured
दुद्धी/विंढमगंज। रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोरुखाड़ गांव के पास सोमवार को सवारियों से भरी बस और कोयला लदी ट्रक में टक्कर हो गई। आमने-सामने की भिड़ंत में बस में सवार दो महिलाओं समेत नौ यात्री घायल हो गए। उन्हें दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया। टक्कर के बाद कोयला लदी ट्रक भी अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सवारियों को लेकर प्राइवेट बस विंढमगंज से दुद्धी की ओर जा रही थी। अपराह्न करीब दो बजे जोरुखाड़ गांव में विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही कोयला लदी ट्रक से टक्कर हो गई। आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत के बाद बस सड़क किनारे पेड़ से टकराकर रूक गई, जबकि ट्रक खेत में पलट गया। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। आनन-फानन में सवारियों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल खेमपुर निवासी हिमांशु (10), कचनरवा निवासी संगीता (35), भंवर निवासी असरफ (38), खेमपुर निवासी चंदन (12), गढ़वा के मिरौनी निवासी मनीष कुमार (20), फुलवार निवासी रीना देवी (35), खरौंधी निवासी पार्वती (50), सलैयाडीह निवासी गोपाल (45), तुर्रा पिपरी निवासी रामध्यान (50) को दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां उनका उपचार किया गया। सवारियों के मुताबिक बस अपने साइड से जा रही थी। कोयला लदी ट्रक के ड्राइवर की लापरवाही के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed