{"_id":"6a022fea682c7812e00a94a5","slug":"a-bumpy-ride-awaits-this-monsoon-work-on-250-roads-remains-incomplete-and-this-years-list-hasnt-even-been-compiled-yet-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-146272-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मानसून में खाने पड़ेंगे हिचकोले...250 सड़कों के काम अधूरे, इस बार की अबतक सूची भी नहीं बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मानसून में खाने पड़ेंगे हिचकोले...250 सड़कों के काम अधूरे, इस बार की अबतक सूची भी नहीं बनी
विज्ञापन
चतरा ब्लॉक में किरहुलिया से मांची जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद
सोनभद्र/रामगढ़। मानसून आने से पहले 15 जून तक सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश हैं। लेकिन अभी तक लोक निर्माण विभाग ऐसी सड़कों की सूची भी तैयार नहीं कर पाया है। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
वहीं दूसरी तरफ जिन सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण कार्य मार्च में शुरू हुआ था, उनमें अधिकांश सड़कों का अब तक काम पूरा नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग के दो खंडों में ऐसी 250 से अधिक सड़कें हैं। ऐसे में बरसात के दौरान गड्ढायुक्त सड़कों से गुजरना चुनौती होगी।
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड अंतर्गत 2025-26 में मरम्मत एवं नव निर्माण के लिए करीब 250 सड़कें चिह्नित की गई थीं। शासन से बजट मिलने के बाद इन सड़कों के मरम्मत का काम चल रहा है।
विज्ञापन
इसी तरह लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड अंतर्गत करीब 200 सड़कों की मरम्मत एवं नवनिर्माण का काम चल रहा है। मगर अभी तक करीब 70 सड़कों का ही काम पूरा हो सका है। जबकि 130 सड़कों का काम अब भी अधूरा है। बरसात से पहले इन सड़कों का काम पूरा किया जाना था।
इस तरह से पीडब्ल्यूडी के दोनों खंडों में करीब 250 से अधिक सड़कों का मरम्मत कार्य अभी होना शेष रह गया है। वहीं, दूसरी तरफ चालू वित्तीय वर्ष में मरम्मत एवं नवनिर्माण के लिए प्रस्ताव लिए जा रहे हैं। इसके लिए सभी विधायक और सांसद से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
प्रस्ताव मंगाकर शासन में भेजने में अभी करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद बजट आवंटन किया जाएगा और फिर सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। तब तक जर्जर सड़कों पर ही लोगों को चलना होगा।
मारकुंडी मुख्य मार्ग से जिला जेल जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हैं, सड़क पर जगह-जगह गड़्ढें बन गए हैं। क्षतिग्रस्त सड़क पर जलभराव केे बीच अधिकारियों का आना-जाना होता हैं, मगर इसकेे मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जाता है। जबकि इस सड़क की मौजूदा स्थिति और भी खराब हो गई है।