{"_id":"696d45cfd2e83079c000af14","slug":"a-bonfire-ignited-a-hut-burning-the-aunt-of-the-former-block-chief-alive-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-140643-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अलाव से झोपड़ी में लगी आग, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख की चाची जिंदा जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अलाव से झोपड़ी में लगी आग, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख की चाची जिंदा जलीं
विज्ञापन
क्षेत्र के कचनरवा के हडवरिया टोला में रविवार की देर शाम अलाव की से झोपड़ी में आग लग गई। आग में चोपन के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख वंशीधर की चाची जाशो देवी (73) जिंदा जल गई। वहीं उनके पति जगन राम ने किसी तरह झोपड़ी से निकलकर जान बचाई।
बता दें कि इस सीजन में अलाव की आग में जिंदा जलने की यह तीसरी घटना है। ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला हडवरिया निवासी जाशो देवी और जगन राम रोज की तरह रविवार की देर शाम अपनी झोपड़ी में अलाव जलाकर ताप रहे थे। वृद्धा ने तापने के लिए अलाव में पुआल डाला तभी लपट से झोपड़ी में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की जाशो देवी को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। पति जगन राम भी किसी प्रकार बाहर निकल पाए। आसपास के जलस्रातों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग बुझी अंदर फंसी वृद्धा की मौत हो चुकी थी। उसके शरीर की सिर्फ हड्डियां ही शेष बची थी।
घटना की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण व ग्राम प्रधान मौके पर पहुंच गए। एसओ संजीव सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस को भेजा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।