फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पंचायतों मित्रों की सीएम से गुहार

पंचायतों मित्रों की सीएम से गुहार

Fri, 05 Oct 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Fri, 05 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र (ब्यूरो)। विगत विधान सभा चुनाव में सपा के मुखिया ने रोजगार सेवकोें से किए गए वादों को पूरा करने में लेटलतीफी कर रहे है। ऐसे पंचायत मित्रों ने मांगों के समर्थन में आंदोलन करने का निर्णय लिया है। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित दंडईत बाबा मंदिर परिसर में गुरुवार को उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रभात सिंह चंदेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर चुनावी वादों को पूरा करने के लिए रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभात सिंह चंदेल ने कहा कि विगत विधान सभा चुनाव में 31 जनवरी,12 को इलाहाबाद केपी इंटर कालेज परिसर तथा अन्य जनपदों में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सूबे में पार्टी की सरकार बनने पर ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित करने का वादा किया था। आनंद त्रिपाठी ने कहा कि सपा सरकार बने करीब साढ़े छह माह का समय बीत गया है, लेकिन पंचायत मित्रों के हित में किसी तरह का कदम नहीं उठाया गया। प्रमिला जायसवाल, अटल बिहारी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के कथनी और करनी में अंतर नहीं रहता। ऐसे में पंचायत मित्रों को पूर्ण विश्वास है कि सपा सरकार शीघ्र पंचायत मित्रों को नियमित करेगी। दिवाकर त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री चुनावी वादों को पूरा करने में आनाकानी करते है तो हक की लड़ाई के लिए संघर्ष किया जाएगा। बैठक मेें ह्दय नारायण, सुनील सिंह, अनिल सिंह, बुद्धि नारायण, सरजू प्रसाद, लाल बहादुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed