{"_id":"71653","slug":"Sonbhadra-71653-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडली मार बैठे छह दर्जन लेखपाल हटेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडली मार बैठे छह दर्जन लेखपाल हटेंगे
Sonbhadra
Updated Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिला प्रशासन वर्षों से कुंडली मार कर एक ही तहसील में तैनात दर्जनों लेखपालों का तबादला करने जा रहा है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई के निर्देश पर तीनों तहसील के एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में दस वर्ष से अधिक समय से तैनात लेखपालों की सूची तैयार करा रहे हैं। इसी सप्ताह लेखपालों की तैनाती गांवों में कर दी जाएगी। बोर्ड आफ रेवन्यू ने भी वर्षों से तैनात लेखपालों का तबादला करने के लिए हरी झंडी दे दी है। आलाधिकारियों का कड़ा रुख अख्तियार होने के बाद संबंधितोें में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील में दर्जनों लेखपाल 10 वर्षों से अधिक समय से तैनात है। कुछ ऐसे लेखपाल है जो अपने ही विकास खंड के गांवों में तैनात है। कई लेखपाल 20 वर्ष से अधिक समय से एक ही तहसील में तैनात है। एक ही स्थान पर लंबे समय से तैनात रहने वाले अधिकांश लेखपाल जनता की समस्याओं को दूर करने में दिलचस्पी नही दिखा रहे हैं। ऐसे मेें भूमि विवाद का मामला बढ़ता जा रहा है। पीडि़त न्याय के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहे हैं। पीडि़तों द्वारा अक्सर शासन/प्रशासन से वर्षों से लेखपाल तैनात है, शिकायत करने के बाद भी उनका स्थानांतरण नही किया जा रहा है कि शिकायत करते हैं। प्रशासन ने जनता की समस्याओं को दूर करने में आनाकानी करने वाले लेखपालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक तहसील में 10 से 15 वर्षों से तैनात लेखपालों की सूची तैयार होेने की कगार पर पहुंच गई है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई का कहना है कि छह दर्जन से अधिक लेखपालों का स्थानांतरण किया जाएगा। शासन के मंशा के अनुकूल जनता की तकलीफों को दूर करने में कोताही बरतने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा।