फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   युवक िनकला था तगादे को, मिला खंभे से लटका

युवक िनकला था तगादे को, मिला खंभे से लटका

Wed, 16 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Wed, 16 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सलखन/चोपन। चोपन थाना क्षेत्र के बघनार पहाड़ी के समीप मंगलवार को अबूझ हाल में टावर के खंभसे लटकते एक किराना व्यवसायी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त करने के लिए ग्रामीणों का मजमा लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

बघनार पहाड़ी के समीप मंगलवार की अलसुबह कुछ ग्रामीण शौच के निमित्त गए तो देखा कि हाईटेंशन लाइन के टावर मेें रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटक रहा है। शव देखते ही ग्रामीणों ने शोर मचाया। शोरशराबा सुन आसपास के लोग टावर के पास पहुंच गए। टावर से शव लटकने की सूचना आसपास के गांवों में जंगल में आग की तरह फैल गई। सैकड़ों ग्रामीण कड़ी धूप में शव की शिनाख्त करने के लिए वहां पहुंचे। इसी बीच किसी ने शव की पहचान लालगंज निवासी किराना व्यवसायी बालेश्वर राम (40) पुत्र रामदुलारे के रूप मेें की। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन, रिश्तेदार आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने टावर से लटक रहे शव को नीचे उतरवाया। बिलख रहे परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे घर से बालेश्वर साइकिल से तगादा करने के लिए निकले थे। देर रात तक वापस न आने पर उनकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मृतक बालेश्वर राम के तीन बच्चे हैं। जो नाबालिग हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed