{"_id":"62833","slug":"Sonbhadra-62833-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिप रिप्लेसमेंट तकनीक को बताया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिप रिप्लेसमेंट तकनीक को बताया
Sonbhadra
Updated Wed, 16 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। जिले मेें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए दक्षिणांचल का प्रमुख चिकित्सालय हिण्डाल्को हास्पिटल प्रयासरत रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को चिकित्सकों के ज्ञानवर्धन हेतु टोटल हिप रिप्लेसमेंट का हास्पिटल के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आईएमएस बीएचयू से आए रिप्लेसमेंट सर्जन डा. एससी गोयल एवं डा. अमित रस्तोगी ने हिण्डाल्को हास्पिटल के चिकित्सकों को रिप्लेसमेंट सर्जरी की जानकारी दी तथा टोटल हिप रिप्लेेसमेंट सर्जरी के विषय में विभिन्न स्लाइड शो के माध्यम से विस्तार से बताया।
जनपद में पहली बार हिण्डाल्को हास्पिटल में डा. गोयल एवं डा. रस्तोगी की देखरेख में हिण्डाल्को हास्पिटल के सीनियर कंसलटेंट एवं आर्थोपेडिक सर्जन डा. अजय गुगलानी एवं डा. एससी दीक्षित ने दो मरीजों का सफलतापूर्वक हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी किया। हास्पिटल के चीफ मेडिकल आफिसर डा. अनिल जैन ने कार्यशाला में डा. गोयल व डा. रस्तोगी का स्वागत करते हुए बताया कि हिण्डाल्को हास्पिटल में हिप रिप्लेसमेंट आपरेशन से यहां के आर्थोपेडिक सर्जनों व सोनभद्र के मरीजों को लाभ मिलेगा।
इस प्रकार के आपरेशन आगे भी हिण्डाल्को हास्पिटल में होते रहेंगे और क्षेत्र के मरीजों को जटिल कूल्हे के रोगों के इलाज के लिए सोनभद्र से बाहर नहीं जाना पडे़गा।