फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   विधायक ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

विधायक ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खलियारी(सं.)। सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने शनिवार को सेमरिया स्थिति पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने क्षेत्र मेें पेयजल की समस्या प्रमुखता से उठाई। प्रार्थना पत्र के माध्यम से गांवों में बिजली, सिंचाई सुविधा, सड़क, शिक्षा आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग ग्रामीणों ने की। प्रार्थनापत्र लेकर विधायक ने संबंधित विभाग को भेज दिया या फिर तत्काल मोबाइल पर समस्याओं को दूर करने को कहा। सपा जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव ने कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सक्रिय रहने को कहा। इस अवसर पर राहुल कोल, लालवर्ती, दिनेश, अभिषेक, देवेन्द्र देहाती, रामलखन, रमाशंकर, चंद्रिकाआदि उपस्थित थे। घोरावल विधायक रमेश दूबे ने नगर स्थित एक आवास में भी चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग को सौंपा। अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के निस्तारण के प्रति सक्रिय होने का निर्देश दिया। इस अवसर पर बाबू लाल, अंजनी, बरकत अली, सियाराम, मुन्नू चौबे, राघव प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed