{"_id":"61528","slug":"Sonbhadra-61528-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा ट्रक में घुसी, जायरीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोवा ट्रक में घुसी, जायरीन की मौत
Sonbhadra
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कठपुरवा गांव में मिर्जापुर-हिंदुआरी मार्ग पर स्थित होटल के समीप अनियंत्रित होकर एक इनोवा गाड़ी खड़ी ट्रक में घुस गई। हादसे में उर्स पर जा रहे एक जायरीन की मौत हो गई, जबकि पांच जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों का इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मंगलवार की देर रात्रि वाराणसी से इनोवा गाड़ी से एक ही कुनबे के आधा दर्जन जायरीन विजयगढ़ दुर्ग के लिए चले। चालक भूल कर नारायनपुर से चुनार होते हुए मिर्जापुर गया, तो उसे रास्ता भूलने की जानकारी हुई। मिर्जापुर से जायरीनों की गाड़ी राबर्ट्सगंज के लिए चली। कठपुरवा गांव के समीप अलसुबह करीब पांच बजे अनियंत्रित होकर इनोवा खड़ी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक मेें सो रहे चालक, खलासी वाहन छोड़ कर भाग निकले। दुर्घटना के बाद घायलों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। राहगीरों ने वाहन में फंसे घायलों को निकालने के साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल आजाद, इमरान, इरफान, फैज, शबनम, सकीला को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार शुरू होने के पहले ही आजाद ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक और घायलों के परिजन, रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। बताया कि मृतक सपरिवार उर्स में शामिल होने के लिए विजयगढ़ दुर्ग जा रहे थे।