{"_id":"63-146318","slug":"Sonbhadra-146318-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा राष्ट्रीय महासचिव के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा राष्ट्रीय महासचिव के खिलाफ केस दर्ज
Sonbhadra
Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। डाला जेपी सीमेंट फैक्टी के आवासीय परिसर स्थित गेस्ट हाउस में घुसकर ऊधम मचाना सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद को भारी पड़ गया। जेपी एसोसिएशन के उप महाप्रबंधक (प्रशासन) ओपी राय की तहरीर पर डाला चौकी में नरेंद्र कुशवाहा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चोपन एसओ और डाला चौकी की पुलिस पहले मामला सत्ता पक्ष से जुड़ा होने के नाते केस दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी।
तहरीर के अनुसार विवार रात करीब 9ः45 बजे सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मिर्जापुर-भदोही के पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा स्कार्पियों से जेपी फैक्ट्री के आवासीय परिसर के गेट से अंदर दाखिल होने लगे। वहां तैनात सुरक्षाकर्मी राकेश कुमार पांडेय, चंद्रपाल सिंह और मदन मोहन द्विवेदी ने हाथ देकर वाहन रोका तो पूर्व सांसद और उनका गनर गार्ड को गाली देने लगे। जबरिया स्कार्पियो लेकर फील्ड हास्टल पहुंचे। गेस्ट हाउस बंद होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को गाली देने लगे। फिर पूर्व सांसद आवासीय कालोनी की तरफ निकलते हुए बाहर चले गए। सोमवार को उप महाप्रबंधक प्रशासन ओपी राय ने मामले की जानकारी एसपी को देते हुए चोपन थानाक्षेत्र के डाला चौकी में तहरीर दी। एसपी शिवशंकर यादव ने मामले की जांच चोपन एसओ को सौंपी है। वहीं ‘अमर उजाला’ में बुधवार को समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज खंगाला तो सच्चाई सामने आई।