फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बीएसएनएल कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

बीएसएनएल कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Fri, 28 Nov 2014 05:30 AM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Fri, 28 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन और नेशनल फेडरेशन आफ बीएसएनएल से जुडे़ कर्मचारियों ने गुरुवार को 30 सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया और राबर्ट्सगंज स्थित कार्यालय पर धरना दिया। कर्मचारियों ने चेताया कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन होगा।
विज्ञापन

गुरुवार को बीएसएनएल कार्यालय पर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और केंद्र सरकार पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। यूनियन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का कहना था कि कर्मचारी वेतन असमानता को दूर करने और नियमित प्रमोशन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को अनसुना कर दिया जा रहा है। यह किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लालता प्रसाद ने कहा कि सरकार अब तक अनुकंपा आधारित नियुक्तियों में अड़चनों को खत्म नहीं कर सकी है। इस वजह से तमाम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। श्रीकांत तिवारी का कहना था कि भत्तों में संशोधन और चिकित्सा एडवांस व्यवस्था की बहाली फिर से होनी चाहिए। कहा कि कर्मचारियों की चिकित्सा सुविधा के प्रति भी सरकार संवेदनहीन है। धरना पर शिव शक्तिशरण सिंह, शिवेंद्र धर दूबे, आरपी तिवारी, दिनेश कुमार, गुलाम रसूलआदि रहे। ओबरा संवाददाता के अनुसार बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तीस सूत्री मांगों के समर्थन में संगठन के जिलाध्यक्ष रामबहादुर पटेल के नेतृत्व में गुरुवार को हड़ताल पर रहते हुए स्थानीय कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर तुलसीराम, धर्मजीत, रामनारायण कुषवाहा, हाकिम पांडेय, विनय सिंह, रामपति, रामसजन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed