{"_id":"63-145089","slug":"Sonbhadra-145089-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित बयान पर सांसद का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित बयान पर सांसद का फूंका पुतला
Sonbhadra
Updated Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। नगर के कचहरी चौराहे पर मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सांसद अकअरुद्दीन ओवैसी का पुतला फूंका। सांसद के विवादित बयान की निंदा करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। चेतावनी देते हुए कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।
सभा को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष राहुल ने कहा कि सांसद अकअरुद्दीन ओवैसी का बयान राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। युवा वाहिनी के प्रमुख भानू ने कहा कि सांसद के बयान की जितनी निंदा की जाए कम है। शासन और प्रशासन देश में विवाद के हालात पैदा करने जैसे बयान देने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने में हीलाहवाली की तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर अध्यक्ष अनुराग ने कहा कि विवादित बयान देने वाले सांसद के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। पुतला दहन करने में नगर उपाध्यक्ष सुरेश शाह, आकाश मिश्रा, मनीष पांडेय, विजेंद्र सिंह, श्याम बाबू, विपिन श्रीवास्तव, सनम सिंह, गोलू सिंह आदि रहे।