{"_id":"63-124134","slug":"Sonbhadra-124134-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु सिंचाई के एक्सईएन हुए संबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु सिंचाई के एक्सईएन हुए संबद्ध
Sonbhadra
Updated Mon, 10 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। यूपी सरकार ने लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आनंद प्रकाश को लखनऊ स्थित विभाग के मुख्यालय अटैच कर दिया है। टेंडर मेें गड़बड़ी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। प्रमुख सचिव अनंत कुमार सिंह ने लघु सिंचाई के गोरखपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता आरबी सिंह को मामले की जांच सौंपी है। एक माह में जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने इसकी पुष्टि की है।
भ्रष्टाचार को लेकर पहले से ही जांच की मार झेल रहे लघु सिंचाई विभाग में गड़बड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है। सिंचाई कूपों में गड़बड़ी की जांच करीब एक साल से चल रही है। इस मामले में पहले ही विभाग के कुछ अधिकारी नप चुके हैं। अब नया मामला टेंडर में गड़बड़ी का सामने आया है। दरअसल करीब 15 दिन पहले विभाग में चेकडेम समेत अन्य कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया था। इसमें गड़बड़ी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठेकेदारों के साथ विभागीय कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया था।
उधर, समाजवादी पार्टी के प्रभावशाली नेता इश्तियाक खां ने लघु सिंचाई मंत्री राजकिशोर सिंह ने गड़बड़ी की शिकायत की थी और मामले की जांच की मांग की थी। मंत्री ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और विभाग के अधिशासी अभियंता को मुख्यालय से अटैच करने का निर्देश दिया था। उनके निर्देश पर विभाग के प्रमुख सचिव अनंत कुमार सिंह ने यह कार्रवाई की। उन्होंने डीएम को भेजे गए पत्र में जिक्र किया है कि अधिशासी अभियंता को लघु सिंचाई मुख्यालय जवाहर भवन लखनऊ से संबद्ध किया गया है और पूरे प्रकरण की जांच के लिए गोरखपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता आरबी सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है। डीएम नरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि प्रमुख सचिव ने लघु सिंचाई विभाग के एसई गोरखपुर को एक माह में जांच कर आख्या सरकार को देने का निर्देश दिया है।