फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   खामियों पर डीएम ने लगाई फटकार

खामियों पर डीएम ने लगाई फटकार

Sun, 09 Mar 2014 05:30 AM IST
Sonbhadra
Sonbhadra Updated Sun, 09 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। विशिष्ट स्टेडियम तियरा का डीएम नरेंद्र कुमार पटेल ने शनिवार को निरीक्षण किया। जांच के दौरान निर्माण कार्यों में ढेरों खामियां मिली। इस पर उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए अधूरे पड़े कार्यों को हर हाल में 31 मार्च तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि सिंथेटिक बास्केटबाल कोर्ट के निर्माण कार्यों की तकनीकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे सदर विकास खंड के तियरा गांव स्थित विशिष्ट स्टेडियम में डीएम अचानक पहुंचे, इससे अफरातफरी मच गई। डीएम को देख क्रीड़ाधिकारी समेत कार्यदायी संस्थाओं के कर्मचारियों में खलबली मच गई। जिलाधिकारी ने पैक्सपेड की ओर से बनाए जा रहे चार सौ मीटर के रनिंग ट्रैक का जायजा लिया और इसका लेबल ठीक करने, घास और मरकरी लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान सिंथेटिक बास्केटबाल कोर्ट के निर्माण में खामी देख डीएम के तेवर तल्ख हो गए। इस दौरान डीएम ने बताया कि बास्केटबाल कोर्ट के कार्य की तकनीकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed