{"_id":"63-124051","slug":"Sonbhadra-124051-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों के शरणदाताओं की खंगाली जा रही कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों के शरणदाताओं की खंगाली जा रही कुंडली
Sonbhadra
Updated Sun, 09 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। शासन से मिले निर्देश के बाद जनपद की अभिसूचना इकाई ने नक्सलियों के शरणदाताओं की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि शरणदाताओं को लेकर 16 बिंदुओं पर रिपोर्ट बनाई जा रही है। इसमें इनकी मौजूदा गतिविधियों का ब्यौरा शामिल किया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव के लिए 12 मई को मतदान की तिथि निर्धारित होने के बाद शासन और प्रशासन जनपद में चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। पड़ोसी राज्य बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में नक्सलियोें एवं अपराधियों के गतिविधियों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सूत्रों की मानें तो इसी क्रम में राज्य स्तर से अब तक गिरफ्तार नक्सलियों को लेकर चिन्हित किए गए शरणदाताओं की मौजूदा गतिविधियों का ब्यौरा तलब किया गया है।
वहीं जनपद की अभिसूचना इकाई ने शासन से मिले दिशा-निर्देश के क्रम में जरूरी जानकारियां जुटानी शुरू कर दी हैं। एसपी रामबहादुर यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बतायाकि नक्सलियों और अपराधियों से संपर्क रखने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। जिनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई जाएगी, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस की सख्ती के चलते कई लोग सांसत में है।