{"_id":"63-100534","slug":"Sonbhadra-100534-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत
Sonbhadra
Updated Sun, 23 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र(ब्यूरो)। चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के बिरधी गांव में शनिवार को आटो की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर घंटों बाद पहुंचे वनकर्मियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि थोड़ी देर बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ तो वनकर्मी मोर के शव को कब्जे में ले लिए।
बिरधी गांव में मोर सड़क पर चारे की तलाश में निकला था। इसी दौरान एक आटो ने उसे टक्कर मार दिया। हादसे के बाद आटो चालक मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की नजर मोर पर पड़ी तो सभी लोग वहां पहुंचे और उसे पशु अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। राष्ट्रीय पक्षी की मौत की खबर वनकर्मियों ने तत्काल टेलीफोन से विभागीय उच्चाधिकारियों को दी। करीब पांच घंटे बाद वनकर्मी मोर के शव को कब्जे में लेने पहुंचे। इस दौरान उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रभागीय वनाधिकारी एसवीपी सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही चुर्क वन रेंज के कर्मचारियों को भेजकर मोर को शव का मंगवा लिया था।