फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   9th class student Pallavi listened to complaints by becoming DM

Sonebhadra News: डीएम बनकर नौवीं की छात्रा पल्लवी ने सुनीं शिकायतें

Sat, 05 Oct 2024 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
9th class student Pallavi listened to complaints by becoming DM
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में कक्षा नौ की छात्रा पल्लवी शर्मा शनिवार को डीएम बनीं। मिशन शक्ति के तहत उन्होंने दुद्धी संपूर्ण समाधान दिवस में बतौर डीएम शिकायतों की सुनवाई की और उसके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

नवरात्र में महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पल्लवी शर्मा को डीएम बनने का मौका मिला। मल्देवा गांव निवासी राकेश शर्मा की पुत्री पल्लवी संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम बद्रीनाथ सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा के बीच की कुर्सी बैठीं।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गहनता से सुना। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने छात्रा को कामकाज के बारे में समझाया और अधिकारियों को बुलाकर समाधान के निर्देश दिए। डीएम बनकर आह्लादित पल्लवी ने कहा कि डीएम बनना उसका सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज एक दिन के लिए ही इस पद पर आसीन होकर काफी अच्छा लगा। यह पता चला कि डीएम के पास कितने काम और चुनौतियां होती हैं। अपने लक्ष्य को पाने के प्रति मेरा संकल्प मजबूत हुआ है।

इस दौरान बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि बेटियों को सशक्त बनाने और प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यक्रम किया गया है। इस मौके पर एसपी अशोक कुमार मीणा, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, डीपीआरओ नमिता शरण, एसडीएम निखिल यादव, अश्विनी सिंह, सीओ पिपरी अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed