{"_id":"68fd2cf5ed4509362603fa1d","slug":"99-complaints-reached-the-police-stations-78-related-to-land-disputes-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-136421-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: थानों में पहुंचीं 99 शिकायत, 78 भूमि विवाद के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: थानों में पहुंचीं 99 शिकायत, 78 भूमि विवाद के
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं और मौके पर कई मामलों का निस्तारण किया। सभी थानों में कुल 99 प्रार्थना पत्र आए। इनमें सबसे ज्यादा 78 मामले भूमि विवाद से जुड़े थे। अन्य 21 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित थीं। संयुक्त टीम ने पांच मामलों का समाधान कराया।
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने शिकायतों की सुनवाई की। एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने थाना चोपन पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित पुलिस व राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवादों से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से किया जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक रूप से थानों के चक्कर न लगाने पड़ें। एएसपी ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करना है। पुलिस-राजस्व की संयुक्त कार्रवाई से भूमि विवादों जैसे मामलों में पारदर्शिता आएगी और जनसंतोष बढ़ेगा। बभनी: स्थानीय थाने पर शनिवार को समाधान दिवस पर राजस्व और पारिवारिक विवाद संबंधित 12 मामले आए। इसमें 3 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल और नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार ने सभी कानूनगो एवं क्षेत्रीय लेखपालों को निर्देश दिया कि जो भी प्रार्थना पत्र मिला है उसका मौके पर जाकर तत्काल निराकरण करें। इस मौके पर क्षेत्रीय कानूनगो राजराथ, गंगा प्रसाद, लेखपाल विमलेश कुमार, अरुण कुमार, अरुणोदय पांडेय, हौसिला प्रसाद, हरिश्चंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।