फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   93 quintals of paddy was purchased in Ghorawal on the first day.

Sonebhadra News: पहले दिन घोरावल में हुई 93 क्विंटल धान की खरीद

Sun, 02 Nov 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
93 quintals of paddy was purchased in Ghorawal on the first day.
घोरावल मंडी में धान लेकर आये किसान को माला पहनाकर स्वागत करते अधिकारी, श्रोत विभाग
सोनभद्र। खराब मौसम के बीच शनिवार से जिले में धान खरीद शुरू हो गई। पहले दिन 93 क्विंटल धान खरीदा गया। घोरावल मंडी स्थित क्रय केंद्र पर धान लेकर पहुंचे किसान उमाशंकर पाठक का केंद्र प्रभारी ने माला पहनाकर स्वागत किया। सोमवार से क्रय केंद्रों पर किसानों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से सोनभद्र जिले में 10 लाख 30 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए जिले में 76 क्रय केंद्र खोले गए हैं। सभी क्रय केंद्रों पर शनिवार से खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन घोरावल स्थित क्रय केंद्र पर धान खरीद की बोहनी हुई। यहां 93 क्विंटल धान लेकर पहुंचें किसान उमाशंकर पाठक से धान खरीदा गया।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित कुमार चौधरी ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर बोरे की उपलब्धता पर्याप्त है। सभी केंद्रों पर एक-एक कांटा भी उपलब्ध है। बताया कि किसान ऑनलाइन पंजीकरण कराते हुए सरकारी क्रय केंद्रों पर अपनी धान की उपज बेच सकते हैं। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को समय से क्रय केंद्र खोलने और धान खरीद करने के निर्देश दिए गए हैं। क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पीने के पानी, अलाव, टेंट की व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। किसानों के साथ ही बंटाईदार अपनी उपज क्रय केंद्रों पर बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed