फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सपा के खाते में गई राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट

सपा के खाते में गई राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट

Fri, 22 Feb 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
सपा के खाते में गई राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति दलों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस आम चुनाव के लिए सपा और बसपा में हुए गठबंधन के बाद आखिरकार दोनों दलों ने सीटों का बंटवारा कर लिया। इसके तहत राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट सपा के खाते में आई है। इसके साथ ही मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी जैसे जिलों में भी सपा को सीटें मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की रणभेरी कभी भी बज सकती है। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज चल रही हैं। वहीं राजनीतिक दलों में भी चुनाव को लेकर तैयारी चल रही है। सपा और बसपा ने आम चुनाव को लेकर आपस में यूपी में गठबंधन किया है। इस गठबंधन के बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट किस पार्टी के खाते में जाएगी। बसपा की ओर से पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार को लोकसभा सीट का प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा भी चल रही थी। इसी के तहत पार्टी के कार्यकर्ता जोर शोर से तैयारी भी कर रहे थे और जगह-जगह पार्टी की बैठकें भी हो रही थीं। उधर, सपा कार्यकर्ता भी चुनाव को लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं लेकिन यह तय नहीं हो सका था कि लोकसभा सीट किस पार्टी के खाते में जाएगी। बृहस्पतिवार को सपा और बसपा के मुखिया ने आपसी समझौते के तहत सीटों का बंटवारा कर लिया। इस तरह यूपी की सबसे आखिरी राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई है। इस संबंध में बसपा के जिलाध्यक्ष बी. सागर का कहना है कि सपा और बसपा ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इसके तहत साझा प्रत्याशी घोषित होगा। दोनों दलों ने सपा को राबर्ट्सगंज सीट दिया है। बसपा के कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ सपा के प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करेंगे और प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। उधर सपा के जिलाध्यक्ष विजय यादव का कहना है कि सपा और बसपा के मुखिया ने जो फैसला दिया है उसका स्वागत है। दोनों दलों के कार्यकर्ता एक होकर चुनाव लड़ रहे हैं और इसका सार्थक परिणाम चुनाव में मिलेगा। यह सीट सपा-बसपा गठबंधन के खाते में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed