फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बच्चों को समझाकर बनाया जा सकता है श्रेष्ठ

बच्चों को समझाकर बनाया जा सकता है श्रेष्ठ

Tue, 12 Feb 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को समझाकर बनाया जा सकता है श्रेष्ठ
सोनभद्र। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक की ओर से सात दिवसीय विशेष शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया। इसमें छात्राओं ने स्वागत एवं संकल्प गीत प्रस्तुत किया। बेहतर सेवा कार्य के लिए छात्रा शाइना खातून को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। कुमारी ज्योति, पूजा साहनी, खुशबू ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुकेश, राहुल, रंजीत, सत्य प्रकाश, सवाना, अंकिता, शब्बू बेगम ने पुष्प गुच्छ दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.प्रदीप कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। अंजली ने संकल्प गीत, ज्योति, शाइनी खातून ने युवा गीत प्रस्तुत किया। सात दिवसीय विशेष शिविर का अनुभव शाइनी खातून, शब्बू बेगम ने प्रस्तुत किया। यहां मुख्य अतिथि शक्तिनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने शाइनी खातून को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को समझाकर श्रेष्ठ बनाया जा सकता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रदीप ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्राओं में सेवा की भावना पैदा करता है। यहां रवींद्र यादव, बृज बिहारी यादव, अविनाश, संदीप ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद कुमार पांडे, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. धर्मेंद्र कुमार पटेल ने किया। इस दौरान प्रमोद तिवारी, मनोज गुप्ता, अशोक चौबे, एसके शुक्ला, छोटेलाल जायसवाल, अभिषेक कुमार, मनीष जायसवाल, हेमलता सिन्हा, श्रीकांत कुशवाहा, कन्हैया, माइकल, कमलकांत, अर्पिता, रोशनी, खातून, सायरा, बानो, अंजली गुप्ता, सुनीता, रवि केशरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed