फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   विश्व-भाषा बनने की ओर अग्रसर है हिन्दी

विश्व-भाषा बनने की ओर अग्रसर है हिन्दी

Mon, 07 Jan 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
विश्व-भाषा बनने की ओर अग्रसर है हिन्दी
सिंगरौली। एनसीएल सिंगरौली में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 10 वी बैठक हुई। इसमें हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं उत्थान पर चर्चा हुई। एनसीएल के निदेशक तकनीकी/संचालन गुणाधर पांडेय ने कहा कि आने वाले समय में सिंगरौली नगर में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं उत्थान में सिंगरौली की भूमिका अहम होगी। एनटीपीसी विंध्यांचल में नराकास की 10वीं बैठक में उन्होंने कहा कि हिंदी विश्व-भाषा बनने की ओर अग्रसर है और वर्तमान समय में अमेरिका के नागरिकों को हिंदी सिखाने हेतु भारत में 160 कॉल-सेंटर कार्य कर रहे हैं। प्रसार के लिए नुक्कड़-नाटक, नौटंकी आदि के आयोजन, अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच हिंदी कार्यान्वयन से जुड़ी प्रतियोगिताओं के आयोजन, एनआईटी को हिन्दी में अनुवादित किए जाने आदि जैसे व्यावहारिक उपाय भी सुझाए। इससे पूर्व सिंगरौली नराकास के सदस्य-सचिव एनसीएल के उप महाप्रबंधक (राजभाषा) अजय कुमार चैधरी ने नराकास के उद्देश्यों और प्रचार-प्रसार के लिए उठाए गए कदमों व कार्यों की विस्तार से चर्चा की। विशिष्ट अतिथि एनटीपीसी विंध्यांचल के कार्यकारी निदेशक अजीत कुमार तिवारी व सीआईएसएफ विंध्यनगर के वरिष्ठ समादेष्टा दयाशंकर ने भी अपने विचार रखे। बैठक में एनटीपीसी द्वारा प्रकाशित कहानी-संग्रह ’खिला है ज्यों बिजली का फूल’ की प्रतियां भी सभी सदस्यों को वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed