फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मना क्रिसमस पर्व, दिया शांति का संदेश

मना क्रिसमस पर्व, दिया शांति का संदेश

Wed, 26 Dec 2018 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
मना क्रिसमस पर्व, दिया शांति का संदेश

विज्ञापन
अनपरा। ऊर्जांचल में मंगलवार को क्रिसमस पर्व की धूम रही। कौआनाला स्थित संत फ्रांसिस असिसी चर्च में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। गिरजाघर की रंग-बिरंगी झालरों से सजावट बनी रही। विशेष प्रार्थना सभा में मसीही समाज के सैकड़ों लोगों ने उल्लास के साथ भाग लिया। प्रार्थना सभा में देश में खुशहाली, अमन-चैन और भाईचारे की कामना की गई। पवन गुरिया और सिस्टर रजनी के नेतृत्व में भजन मंडली ने ईसामसीह के जन्मोत्सव के गीत गाए। क्रिसमस ट्री और ईसा मसीह के जन्म से संबंधित चरनी की साज-सज्जा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सेंटा क्लाज से उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। हिन्दू, मुस्लिम और सिख समाज के भी कई लोग इस प्रार्थना सभा में शामिल हुए। पल्ली पुरोहित फादर लैंसी डिकुन्हा और फादर बैप्टिस्ट डिसूजा ने प्रार्थना सभा का नेतृत्व किया। पल्ली पुरोहित ने ईसा मसीह को शांतिदूत बताते हुए क्षमा को शांति स्थापना का मूलमंत्र बताया। इस अवसर पर सिस्टर कैथरीन, सिस्टर प्रिया, सिस्टर रजनी, मुक्ता केस, आनंद प्रकाश, कैथरीन करकेटा, नेल्सन गोम्स, याकूब, एमानुएल गुरिया आदि उपस्थित रहे।

बीजपुर: एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित चर्च में क्रिसमस पर्व पर मंगलवार की सुबह विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें देश में अमन-चैन, सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। फादर सुनील नरोन्हा ने प्रभु यीशु की प्रार्थना समुदाय के लोगों से कराई। इस दौरान श्रद्धा भरे भक्ति गीत गाए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार देकर खुशियां बांटी। चर्च को आकर्षक ढंग से दुल्हन की तरह सजाए रखा गया। समुदाय के लोग अपने घरों को भी दिवाली जैसे बिद्युत आवरण से सजाए रखा। घर के ऊपर स्टार लगाए गए। दिनभर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी जा रही। घर आने वालों को लजीज व्यंजन खिलाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed