{"_id":"5bfd86a2bdec2241885d4abb","slug":"91543341730-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना झिझक उत्पीडन-कुरीतियों के खिलाफ उठाएं आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना झिझक उत्पीडन-कुरीतियों के खिलाफ उठाएं आवाज
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित संत कीनाराम महिला महाविद्यालय में अमर उजाला की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। एएसपी डा. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी परिवार और सामाजिक परिवेश में नारी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्हें न केवल अपनी भूमिका सही तरीके से निभानी होगी, बल्कि अधिकारों के लिए और उत्पीड़न के खिलाफ उन्हें बिना किसी डर-झिझक के आगे आकर आवाज बुलंद करनी होगी। कहा कि अगर रास्ते में कोई लड़का या व्यक्ति परेशान कर रहा हो तो 1090 डायल करें। नाम पता गोपनीय रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। आपात स्थिति में 100 नंबर डायल करें। ट्रेन में आपात स्थिति, परेशानी आए तो 181 और 100 में किसी की मदद ले सकती हैं। अगले स्टेशन पर मदद उपलब्ध रहेगी। इंस्पेक्टर राबटर्सगंज चंद्रप्रकाश पांडेय ने कहा कि काफी हद तक बच्चों का आचरण माता-पिता की परवरिश पर निर्भर करता है। स्कूल जाते समय, बाजार जाते समय, घर लौटते समय या परिवार में कहीं भी किसी तरह के उत्पीड़न की स्थिति बनती है, कोई छेड़खानी, कमेंट या पीछा करता है तो बेहिचक पुलिस की मदद लें। आपात स्थिति से निबटने के लिए मिर्ची स्प्रे साथ रखें। पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों को फास्ट डायल रखें। यातायात प्रभारी वागीश विक्रम सिंह ने यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक रहने की सीख दी। छात्राओं से कहा कि खुद के साथ दूसरों को भी जागरूक करते रहे। महिला एसआई शिवानी मिश्रा ने वूमेन पावर लाइन 1090, 100 डायल, पावर एंजल और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जानकारी दी। कहा कि तमाम छात्राएं, युवतियां, महिलाएं झिझक के चलते शिकायत नहीं करती हैं तो वह अपने विद्यालय की प्रधानाचार्य, पावर एंजल (उसी विद्यालय की एक छात्रा) के जरिए शिकायत पहुंचा सकती है। मिर्ची स्प्रे, आलपिन, पेन से भी सामने वाले पर प्रहार कर संबंधित को रोके रख सकती है। अगर अकेले सफर कर रही हैं तो आटो का नंबर और चालक की फोटो खिंच लें। इससे पहले सभी को नारी सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और शपथ फार्म भरवाया गया। अतिथियों का सम्मान किया गया। संचालन मनीषा शुक्ला ने किया। वीणा पांडेय, कृष्णा सिंह, सव्या सिंह, संध्या मौर्या, सुधा पांडेय, मुमताज, गोल्डी सिंह, तृप्ति केशरी ने भी अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में छात्रा चंदा पांडेय ने कहा कि महिलाएं उत्पीड़न के समय क्या करें? कैसे मदद लें? इस पर एएसपी डा. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि परिवार या बाहर कहीं भी किसी तरह की दिक्कत आती है तो तत्काल आवाज उठाएं। 1090, 100 डायल करें या फिर नजदीकी पुलिस स्टेशन या पुलिस अधिकारी को काल कर मदद लें। सगुप्ता जमाल ने पूछा कि मैं और मेरी बहन ग्राउंड जा रहे हैं, रास्ते में लड़के छेड़ते हैं, इस बात के लिए बिना माता-पिता को परेशान किए, बिना पहचान जाहिर किए कैसे मदद लें ं? एएसपी ने कहा कि 1090 या 100 नंबर डायल करें। दोनों के जरिए पुलिस, शिकायकर्ता को बिना उसकी पहचान जाहिर किए मदद पहुंचाएगी। छात्रा स्वाती दुबे ने कहा कि कई बार पुलिसकर्मियों का रवैया पीड़ित की मदद के बजाय अपराधियों को संरक्षण देने वाला होता है, ऐसे में क्या करें? इस पर बताया गया कि तत्काल इसकी जानकारी पुलिस अधिकारी को दें, जो भी पुलिसकर्मी ऐसा करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और पीड़ित को मदद भी मिलेगी। वर्षा शुक्ला ने कहा कि अगर 100 वाहन नहीं पहुंचती है, तब क्या कार्रवाई होगी? इस पर इंस्पेक्टर सीपी पांडेय ने कहा कि डायल वाहन उतना ही समय लेती है, जितना उसे घटनास्थल तक पहुंचने ंमें वक्त लगता है। इससे ज्यादा की देरी होती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होती है। वंदना त्रिपाठी ने पूछा कि रास्ते में एक्सीडेंट में कोई घायल पड़ा है। समय न होने के कारण मदद नहीं कर पा रहे हों तो क्या करें? यातायात प्रभारी ने कहा कि रूकने की जरूरत नहीं है। 100 नंबर डायल कर जानकारी दें, 10 से 20 मिनट में पुलिस पहुंचकर अस्पताल ले जाएगी। हेमा शुक्ला ने पूछा कि 1090 डायल करने पर कोई लाभ न मिले, तब क्या करें? एसआई शिवानी मिश्रा ने कहा कि दोबारा डायल करें, फिर भी मदद नहीं मिलती है तो 100 डायल, पावर एंजल की मदद लें। नजदीकी पुलिस स्टेशन, पुलिस अधिकारी को सूचित करें। जरूर मदद मिलेगी। पूजा मौर्या ने पूछा कि एक कालेज से दूसरे कालेज में दाखिला लेने पर पावर एंजल का प्रमाणपत्र वैध रहेगा या नहीं? इंस्पेक्टर सीपी पांडेय ने कहा कि एक निर्धारित अवधि तक पावर एंजल प्रमाणपत्र वैध रहेगा। कालेज बदलने का फर्क नहीं पड़ेगा। रीना प्रजापति ने कहा कि कई बार छात्राएं छेड़खानी से बचने के लिए रास्ता बदल देती हैं, फिर भी उन्हें परेशान किया जाता है तो क्या करें? एएसपी ने कहा कि 1090 या 100 नंबर डायल कर शिकायत दर्ज कराएं। संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन