फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अब बेरोजगारों का पोर्टल पर पंजीकरण करेगी समिति

अब बेरोजगारों का पोर्टल पर पंजीकरण करेगी समिति

Sat, 17 Nov 2018 11:25 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
अब बेरोजगारों का पोर्टल पर पंजीकरण करेगी समिति
सोनभद्र। रोजगार मेला एवं कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसमें अध्यक्ष डीएम अमित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सीडीओ सुनील कुमार वर्मा व सचिव जिला रोजगार सहायता अधिकारी होंगे। समिति बेरोजगारों का पंजीकरण पोर्टल पर करेगी और रोजगार मेला व कैरियर काउंसिलिंग के लिए कार्यक्रम कैलेंडर जारी करेगी।
विज्ञापन

डीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि समिति का कार्य जिले के बेरोजगार अभ्यर्थियों एवं नियोजकों का सेवायोजन पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित करना, आउटसोर्सिंग, संविदा, सरकारी, अर्द्ध सरकारी एवं निजी क्षेत्र के सभी रिक्तियों को अनिवार्य रूप से सेवायोजन पोर्टल पर अपलोड करना है। रोजगार मेलों एवं कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का कैलेंडर जारी करना है। समिति कार्यक्रम स्थल का चयन, कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार, अपेक्षित बजट की मांग, नियोजकों एवं शिक्षण संस्थाओं से संपर्क, रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रहे नियोजकों के ठहरने, खाने-पीने एवं स्थानीय ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था, जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाने आदि का कार्य करेगी। इसके साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरण व चयनित अभ्यर्थियों के समस्याओं का समाधान करना आदि है। डीएम ने बताया कि समिति में सदस्य के रूप में उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, प्रधानाचार्य राजकीय पालिटेक्निक, उद्योग संघ के प्रतिनिधि, प्रधानाचार्य राजकीय महिला इंटर कालेज, प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed